अगर आप ऐसा क्रेडिट कार्ड ढूंढ रहे हैं जो आपको हर जगह काम आए, आपके पैसे बचाये और साथ ही कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी दे, तो TATA STAR Platinum Card आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह कार्ड TATA और SBI कार्ड के साथ मिलकर लॉन्च किया गया है, जो खासतौर पर उन लोगों के लिए बना है जो रोजमर्रा की खरीदारी से बचत करना चाहते हैं।
TATA STAR Platinum Card को आप भारत के 3,25,000 से ज्यादा आउटलेट्स पर इस्तेमाल कर सकते हैं और दुनिया भर के 24 मिलियन से ज्यादा दुकानों पर भी TATA STAR Platinum Card चलता है यानी एक कार्ड से आप देश और विदेश दोनों में आसानी से पेमेंट कर सकते हैं।
TATA STAR Platinum Card | टाटा स्टार प्लेटिनम कार्ड क्या है ?
TATA STAR Platinum Card का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको इसमें पेट्रोल पर 1% सरचार्ज माफ किया जाता है। जब भी आप किसी भी पेट्रोल पंप पर 500 से 4000 रुपये के बीच पेट्रोल भरवाते हैं, तो आपको इस ट्रांजैक्शन पर सरचार्ज नहीं देना होता। हर महीने आप अधिकतम 250 रुपये तक की बचत सिर्फ पेट्रोल पर कर सकते हैं।
सालाना फीस | ₹2999 + GST |
पेट्रोल सरचार्ज छूट | हर ट्रांजैक्शन पर 1%, अधिकतम ₹250 प्रति माह |
एयरपोर्ट लाउंज | 8 बार/साल (2 बार/तिमाही), भारत में |
EMI सुविधा | Flexipay के जरिए आसान किश्तों में पेमेंट |
कैश निकासी लिमिट | ₹15,000 प्रति दिन |
यूटिलिटी बिल पेमेंट | बिजली, मोबाइल, इंश्योरेंस आदि का ऑनलाइन भुगतान |
फॉरेन ट्रांजैक्शन चार्ज | 3.5% कन्वर्जन मार्कअप |
फाइनेंस चार्ज (Unsecured) | 3.5% प्रति माह (42% प्रति वर्ष) |
फाइनेंस चार्ज (Secured) | 2.5% प्रति माह (33% प्रति वर्ष) |
अगर आप ट्रैवल करते हैं तो टाटा स्टार प्लेटिनम कार्ड आपको एयरपोर्ट लाउंज की सुविधा भी देता है। साल में 8 बार आप भारत के मास्टरकार्ड लाउंज में फ्री में जा सकते हैं। तीन महीने में आप अधिकतम 2 बार इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
Tata Star Platinum Credit Card के फायदे
अगर आप कोई बड़ी खरीदारी कर लेते हैं और एक बार में पैसे नहीं देना चाहते, तो इस कार्ड के साथ आपको EMI यानी आसान किस्तों की सुविधा भी मिलती है। आप 30 दिनों के अंदर फोन करके Flexipay सुविधा चालू कर सकते हैं और अपने खर्च को आसान किश्तों में बांट सकते हैं।
TATA STAR Platinum Card से आप दुनिया भर के 1 मिलियन से ज्यादा एटीएम से कैश भी निकाल सकते हैं। भारत में हर दिन आप 15,000 रुपये तक कैश निकाल सकते हैं। हालांकि इस पर आपको कुछ चार्ज भी देना पड़ सकता है।
बिजली, मोबाइल, इंश्योरेंस जैसे यूटिलिटी बिल भी आप इस कार्ड से ऑनलाइन पे कर सकते हैं। साथ ही IRCTC की वेबसाइट से ट्रेन टिकट भी बुक कर सकते हैं और घर बैठे उसका फायदा ले सकते हैं।
चार्जेस और फी का भी रखें ध्यान
TATA STAR Platinum Card की सालाना फीस 2999 रुपये + GST है। हर साल आपको यही रिन्यूअल फीस देनी होती है। अगर आप किसी और के लिए ऐड-ऑन कार्ड लेते हैं तो उस पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगता। कार्ड की फाइनेंस चार्ज 3.5% प्रति माह (42% सालाना) तक हो सकती है अगर आपने पूरा बकाया समय पर नहीं चुकाया।
अगर आप कैश निकालते हैं, तो आपको हर ट्रांजैक्शन पर 2.5% (कम से कम 500 रुपये) का चार्ज देना होगा। इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर भी 3.5% का फॉरेन करंसी कन्वर्जन चार्ज लगता है।
लेट पेमेंट का चार्ज भी अलग-अलग स्लैब में तय किया गया है, जैसे अगर आपका बकाया 1000 से ज्यादा है तो 750 रुपये तक पेनाल्टी लग सकती है।
क्यों लें टाटा स्टार प्लेटिनम कार्ड?
अगर आप एक ऐसा कार्ड चाहते हैं जो सिर्फ पेमेंट के लिए ही नहीं बल्कि बचत, ट्रैवल और शॉपिंग में भी काम आए, तो TATA STAR Platinum Card सही चॉइस हो सकता है। इसमें पेट्रोल पर छूट, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, EMI सुविधा, ऑनलाइन बुकिंग और बहुत कुछ शामिल है। हां, इसके चार्जेस थोड़े ज्यादा हैं लेकिन अगर आप इसका सही इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इसका पूरा फायदा मिलेगा।
टाटा स्टार प्लेटिनम कार्ड- FAQ
1. क्या TATA STAR Platinum Card से फ्री में एयरपोर्ट लाउंज में जा सकते हैं?
इस कार्ड से आप हर साल 8 बार Domestic MasterCard Lounges में फ्री में जा सकते हैं। हर तिमाही में 2 बार यह सुविधा मिलती है, यानी एक साल में कुल 8 बार।
2. TATA STAR Platinum Card की सालाना फीस कितनी है?
इस कार्ड की सालाना फीस ₹2999 + GST है। यही फीस रिन्यूअल पर हर साल दोबारा देनी होती है।
3. क्या इस कार्ड से EMI सुविधा मिलती है?
जी हाँ, अगर आपने कोई बड़ी शॉपिंग की है, तो आप 30 दिनों के अंदर फोन करके Flexipay सुविधा चालू कर सकते हैं और अपने खर्च को आसान EMI में बदल सकते हैं।
4. क्या टाटा स्टार कार्ड से कैश निकाला जा सकता है?
हाँ, इस कार्ड से आप हर दिन ₹15,000 तक कैश निकाल सकते हैं। यह सुविधा भारत और विदेशों में 1 मिलियन से ज्यादा ATMs पर उपलब्ध है। लेकिन इस पर कुछ चार्ज भी लगते हैं।
5. क्या इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर भी यह कार्ड काम करता है?
हाँ, यह कार्ड दुनियाभर के 24 मिलियन से ज्यादा दुकानों पर चलता है। लेकिन फॉरेन ट्रांजैक्शन पर 3.5% का करंसी कन्वर्जन चार्ज लगता है।